PVC Aadhaar Card: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे वे सभी जरूरी होंगे। किसी काम सरकारी काम के लिए तो किसी दस्तावेज का काम गैर-सरकारी कामों के लिए पड़ता होगा? इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इन्हीं सब में एक दस्तावेज है आधार कार्ड जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाता है।
{"_id":"679389607cd33c80ae076532","slug":"normal-vs-pvc-aadhar-card-key-differences-explained-jaane-puri-jankari-plastic-aadhar-card-ke-baare-me-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: नॉर्मल आधार से कैसे अलग है पीवीसी आधार कार्ड? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: नॉर्मल आधार से कैसे अलग है पीवीसी आधार कार्ड? यहां जानें
Sat, 25 Jan 2025 08:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Jan 2025 08:37 AM IST
सार
आजकल लोग अपने आधार का पावीसी आधार कार्ड बनवा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये कागज वाले आधार कार्ड से कैसे अलग है? शायद नहीं, लेकिन आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। साथ ही इसको बनवाने के तरीके के बारे में भी आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
क्या है पीवीसी आधार कार्ड?
- दरअसल, आधार कार्ड कागज का बना होता है जबकि, पीवीसी आधार कार्ड प्लास्टिक का होता है जिसके कारण ये लंबे समय तक चलने में मददगार होता है
- पीवीसी आधार कार्ड का पानी में भीगने का भी खतरा नहीं होता क्योंकि अगर ऐसा होता है तो ये पानी से खराब नहीं होता।
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड?
स्टेप 1
- अगर आप भी पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होता है
- फिर यहां पर आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी होती है
- फिर आप मेन वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं
- यहां पर आपको कई सेक्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर यहां पर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' वाले विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें
- इसके बाद वो आधार कार्ड नंबर भरें जिसका आप पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं
- फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां दर्ज करें
- अब आपको 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर भी क्लिक करना है
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- अब आप देखेंगे कि आपके उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आया है जो आपके आधार कार्ड से लिंक है
- इस आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज कर दें
- फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको ऑनलाइन 50 रुपये की पेमेंट करनी होती है
- इसके कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर आपका पीवीसी आधार कार्ड डाक द्वारा पहुंच जाता है।