PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनके जरिए पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। इसमें राज्य सरकारें अपनी अलग और भारत सरकार अपनी अलग योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सीधे तौर पर पात्र किसानों को दिया जाता है। हर साल उनके खाते में 6 हजार रुपये (2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें) डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं और अब तक कुल 17 किस्तों का लाभ किसानों को मिल चुका है। दूसरी तरफ अब अगली बार 18वीं किस्त की है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को जल्द मिलने वाला है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? तो चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं जिन्हें किसानों को करने से बचना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b6fc3b00e36ee97c0d6e4d","slug":"pm-kisan-yojana-18th-kist-may-get-stuck-due-to-these-mistakes-check-here-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आपने भी की ये गलतियां, तो नहीं मिल पाएगी 18वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आपने भी की ये गलतियां, तो नहीं मिल पाएगी 18वीं किस्त
Sat, 10 Aug 2024 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : Amar Ujala
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : Freepik
इन गलतियों को न करें किसान:-
नंबर 1
- आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो भू-सत्यापन समय रहते करवा लें। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं तो आपको ये गलती भारी पड़ सकती है क्योंकि नियमों के तहत ऐसे किसानों को किस्त के लाभ से वंचित रखा जा सकता है। इसलिए 18वीं किस्त जारी होने से पहले आप भू-सत्यापन का काम करवा लें।
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप चाहते हैं कि किस्त के लाभ से वंचित न रहे तो ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। दरअसल, ई-केवाईसी को लेकर नियम बिलकुल साफ हैं। जो किसान ये नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप ये गलती न करें कि अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक न करवाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप अपने बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवा सकते हैं। इस काम को करवाने के बाद ही आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
नंबर 4
- कई लोग पीएम किसान योजना में आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन फिर ध्यान नहीं देते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में आया भी है या नहीं। दरअसल, अगर आपके आवेदन में कोई गलती होगी, जैसे- नाम में, बैंक खाते की जानकारी में, आधार नंबर आदि में तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए समय रहते इन गलतियों को सही करवा लें।