फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Alert: कहीं आप न हो जाएं इस रक्षाबंधन ठगी का शिकार, जानें कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Sat, 10 Aug 2024 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Aug 2024 09:26 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Alert: Ways to avoid fraud on Raksha bandhan
रक्षाबंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं बैंक खाता। - फोटो : Amar Ujala

Raksha Bandhan Fraud: भारत एक ऐसा देश है जहां लगभग हर महीने कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। यहां कई धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। जैसे- इस बार आने वाले रक्षाबंधन के त्योहार को ही ले लीजिए। देश में इस बार 19 अगस्त 2024 के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। इसके लिए कई लोग ऑनलाइन खरीदारी भी करते हैं क्योंकि यहां उन्हें कई तरह के डिस्काउंट और कई अच्छी चीजें भी मिल जाती हैं। पर जरा रुकिए क्योंकि रक्षाबंधन की आड़ में जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसलिए आपकी एक छोटी सी गलती भी आप पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं फ्रॉड से बचने के लिए इस रक्षाबंधन कौन सी गलतियां न करें। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Raksha Bandhan Alert: Ways to avoid fraud on Raksha bandhan
रक्षाबंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं बैंक खाता। - फोटो : istock

फ्रॉड से बचना है तो भूलकर न करें ये गलतियां:-

पहली गलती

  • अगर आप भी इस रक्षाबंधन अपनी बहन के लिए ऑनलाइन खरीदारी करने वाले हैं तो जरा सावधान रहिए, क्योंकि कई फेक वेबसाइट/एप ऐसी हैं जो आपको ठग सकती हैं। ये दिखने में बिल्कुल असली की तरह दिखती हैं। इसलिए आपको असली-नकली वेबसाइट में अंतर पता होना चाहिए, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
Raksha Bandhan Alert: Ways to avoid fraud on Raksha bandhan
रक्षाबंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं बैंक खाता। - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • वैसे तो लोग कुछ ऐसी एप के जरिए खरीदारी करते हैं जो विश्वसनीय होती हैं, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी चीजें दिख जाती हैं जो देखने में सबसे अलग और काफी सस्ती भी होती हैं। पर यहां ध्यान देना है कि ऐसी चीजों पर जल्दी विश्वास करके कभी ऑर्डर न करें। पहले जांचे-परखे और वेबसाइट सही लगे तो ही ऑर्डर करें और वो भी कैश ऑन डिलिवरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Alert: Ways to avoid fraud on Raksha bandhan
रक्षाबंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं बैंक खाता। - फोटो : FREEPIK

तीसरी गलती

  • आपको बचकर रहना है क्योंकि जालसाज आपको सोशल मीडिया पर, व्हाट्सएप पर या फिर मैसेज द्वारा कई ऐसे लुभावने ऑफर्स भेज सकते हैं जिन्हें देखकर लोग इन पर क्लिक करने की गलती कर देते हैं। ऐसी गलती आप न करें क्योंकि ये फेक लिंक होते हैं और ये आपके मोबाइल को हैक कर सकते हैं और आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Raksha Bandhan Alert: Ways to avoid fraud on Raksha bandhan
रक्षाबंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं बैंक खाता। - फोटो : istock

चौथी गलती

  • त्योहार के मौके पर जालसाज ऑफर्स के नाम पर या कैशबैक देने के नाम पर आदि आपको बैंक अधिकारी या ई-कॉमर्स वेबसाइट के अधिकारी बनकर कॉल कर सकते हैं। आपको ऐसी कॉल से सावधान रहना है और अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी शेयर नहीं करनी है और न ही कोई ओटीपी इन्हें शेयर करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed