फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन किसानों के खाते में आ सकती है 17वीं किस्त, इससे पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम

Fri, 24 May 2024 01:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 24 May 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th Installment can be release soon but first complete these three things
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana 17th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16वीं किस्त का पैसा करोड़ों किसानों के खाते में डाला था। इसके बाद अब किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th Installment 2024) का इंतजार है। केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने पर किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये करके किस्त जारी करती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। 

किसानों के खाते में हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है। किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने साल 2019 में किसानों को सीधे आर्थिक लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। 

PM Kisan Yojana 17th Installment can be release soon but first complete these three things
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम - फोटो : Istock

केंद्र सरकार यह राशि चार महीनो के अंतराल पर तीन किस्तों में देती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) द्वारा किसानों के खाते में यह राशि सीधे भेजी जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का किसानों को इंतजार है। बताया जा रहा है कि 17वीं किस्त जून के आखिरी में या जुलाई के पहले सप्ताह में आ सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 17 वीं किस्त आने से पहले आपको यह तीन काम पूरे कर लेने चाहिए, नहीं तो किस्त अटक सकती है। 

PM Kisan Yojana 17th Installment can be release soon but first complete these three things
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम - फोटो : Istock

किसानों को सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लेनी चाहिए। आप ऑनलाइन किसान पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें, तो सीएसी सेंटर पर भी जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। 

AC Temperature: क्यों 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता है एसी का तापमान? जानें अगर चला जाए तो क्या होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th Installment can be release soon but first complete these three things
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम - फोटो : Istock

इसके साथ ही किसानों को भूमि का वेरिफिकेशन कराना भी जरूरी है। भूमि वेरिफिकेशन के बाद ही परिवार के मुखिया का चयन किया जाता है और उसके खाते में योजना की राशि आती है। अगर भूमि वेरिफिकेशन नहीं होता है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

Indian Railways: रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th Installment can be release soon but first complete these three things
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम - फोटो : Istock

इसके अलावा किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बैंक खाते से आधार कार्ड जुड़ा हुआ है। अगर खाते से आधार कार्ड नहीं जुड़ा है, तो अगली किस्त रुक सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed