फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   AC Temperature: "Why AC temperatures do not go below 16 degree Celsius

AC Temperature: क्यों 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता है एसी का तापमान? जानें अगर चला जाए तो क्या होगा

Thu, 23 May 2024 08:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 08:27 PM IST
सार

एसी की खास बात यह है कि इसमें तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता है। 30 डिग्री सेल्सियस ऊपर नहीं जाने की वजह है कि एयर कंडीशनर ठंडी हवा के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
AC Temperature: "Why AC temperatures do not go below 16 degree Celsius
क्यों 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता है एसी का तापमान? - फोटो : Freepik

विस्तार

AC Temperature: गर्मियों के मौसम में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। इस खबर में हम आपको एयर कंडीशनर(एसी) से जुड़ी एक खास बात बताते हैं। एसी की खास बात यह है कि इसमें तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता है। 30 डिग्री सेल्सियस ऊपर नहीं जाने की वजह है कि एयर कंडीशनर ठंडी हवा के लिए बनाया गया है। लेकिन यह 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे क्यों नहीं जाता है। आपने भी रिमोट में देखा होगा कि एसी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं होता है। आइए जानते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है?

विज्ञापन


तापमान क्यों नहीं जाता है 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे?

एयर कंडीशनर की तकनीक की वजह से तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे नहीं जाता है। दरअसल, एसी में इवैपोरेटर लगता है, जो कूलेंट की मदद से ठंडा होता है। इसके ठंडा होने के कारण एसी ठंडी हवा देता है। अगर तापमान को 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे सेट कर दिया जाता है, तो इवैपोरेटर पर बर्फ जम जाएगी और यह खराब हो जाएगा।

विज्ञापन

AC Temperature: "Why AC temperatures do not go below 16 degree Celsius
क्यों 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता है एसी का तापमान? - फोटो : Freepik

एयर कंडीशनर (एसी) में लगने वाला इवैपोरेटर एक खास उपकरण है। एसी में गैस की गतिशील प्रक्रिया इसी उपकरण के आसपास घूमती है। कंडेनसर से होकर गर्म गैस जाती है और गर्मी को बाहर की हवा में छोड़ देती है। इसके बाद बची गैस ठंडी और लिक्विड फ़ॉर्म में बदल जाती है। यह लिक्विड गैस इवैपोरेटर कॉइल से होकर जाती है और वाष्पीकृत होकर वातावरण से गर्मी को खत्म कर देती है। इसके बाद ठंडी हवा मिलती है। 

Indian Railways: रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, जानिए आखिर क्या है वजह

विज्ञापन

AC Temperature: "Why AC temperatures do not go below 16 degree Celsius
क्यों 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता है एसी का तापमान? - फोटो : Freepik

इवैपोरेटर में ठंडी हवा का दबाव कम होता है। ऐसे में अगर तापमान कम से कम कर दिया जाता है, तो ठंडी हवा बर्फ में बदल जाएगी। इसके बाद अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि बर्फ तो जीरो पर जमती है, तो इसका 16 डिग्री सेल्सियस से क्या लेना देना है। बता दें कि जीरो पर बर्फ जमकर पत्थर की तरह हो जाती है, लेकिन तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ही उसके जमने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसलिए अगर तापमान 16 से नीचे जाता है, तो एसी खराब हो सकता है। इसलिए एसी का तापमान 16 से नीचे नहीं जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed