फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheque Bounce Rule: अगर आपका चेक भी हो गया है बाउंस, तो क्या जाना पड़ सकता है जेल? यहां समझें नियम

Sat, 17 Dec 2022 09:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Dec 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
Cheque Bounce Rule Know Check Bounce Rules Time Limit Penalty Rules in India Know All Details in Hindi
चेक बाउंस होने पर क्या जेल हो सकती है? - फोटो : istock

Cheque Bounce Rules: लोग जो भी कमाई करते हैं उसमें से ज्यादातर को अपने बैंक खाते में रखते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर और भविष्य में इस पैसे का इस्तेमाल किया जा सके। वैसे तो नौकरीपेशा लोगों के अपने सैलरी अकाउंट होते ही हैं, क्योंकि लगभग सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों को बैंक खाते में ही सैलरी देती है। पर दूसरी तरफ लोग अपना पर्सनल बैंक खाता भी खुलवाते हैं, जिसमें लोगों को एटीएम कार्ड के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। जैसे- चेकबुक, इसका फायदा ये होता है कि आप एडवांस में किसी को पेमेंट कर सकते हैं और आपके खाते में पैसे होने पर वो शख्स चेक के जरिए अपने पैसे निकाल सकता है। पर कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें चेक बाउंस हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी चेकबुक का इस्तेमाल करते हैं और कभी आपका चेक बाउंस न हो जाए, तो आपके लिए इसके नियम के बारे में जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Cheque Bounce Rule Know Check Bounce Rules Time Limit Penalty Rules in India Know All Details in Hindi
चेक बाउंस होने पर क्या जेल हो सकती है? - फोटो : istock

एक महीने के अंदर भुगतान

  • अगर किसी स्थिति में चेक बाउंस हो जाता है, तो बैंक इसका फाइन आपके खाते से काट लेती है। चेक बाउंस होने पर देनदार को इसकी सूचना बैंक को देनी होती है, जिसके बाद उस व्यक्ति को एक महीने के अंदर भुगताना करना पड़ता है।
Cheque Bounce Rule Know Check Bounce Rules Time Limit Penalty Rules in India Know All Details in Hindi
चेक बाउंस होने पर क्या जेल हो सकती है? - फोटो : istock

क्या कहता है नियम?

  • बात अगर चेक के नियमों की करें, तो अगर कोई चेक बाउंस होने के बाद एक महीने के अंदर देनदार चेक का भुगतान नहीं कर पाता, तो फिर उसके नाम लीगल नोटिस जारी हो सकता है। फिर इस नोटिस का जवाब 15 दिनों के अंदर नहीं मिलता, तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ 'Negotiable Instrument Act 1881' के सेक्शन 138 के अंतर्गत केस तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheque Bounce Rule Know Check Bounce Rules Time Limit Penalty Rules in India Know All Details in Hindi
चेक बाउंस होने पर क्या जेल हो सकती है? - फोटो : istock

क्या हो सकती है जेल?

  • कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या चेक बाउंस होने की स्थिति में क्या जेल भी हो सकती है? तो इसका जवाब है हां हो सकती है। देनदार पर केस दर्ज होने के बाद उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर दो साल की जेल हो सकती है या दोनों का प्रावधान है। साथ ही आपको मूलधन (देनदारी वाले पैसे) पर ब्याज भी देना पड़ता है।
विज्ञापन
Cheque Bounce Rule Know Check Bounce Rules Time Limit Penalty Rules in India Know All Details in Hindi
चेक बाउंस होने पर क्या जेल हो सकती है? - फोटो : istock

इस बात को न भूलें

  • वहीं, अगर आप जब भी किसी को चेक दें तो ये पूरी तरह सुनिश्चित करें कि आपके खाते में पैसे हैं और आपका चेक बाउंस नहीं होगा। इसके अलावा चेक लेने वाले व्यक्ति को इसके तीन महीने के अंदर ही कैश करा लेना चाहिए, क्योंकि इसकी वैधता तीन महीने की ही होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed