PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date 2023: देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है। भारत सरकार ने 12वीं किस्त को 17 अक्तूबर, 2022 के दिन जारी किया था। हालांकि, 12वीं किस्त को जारी हुए अब कई दिन बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह राशि हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में भेजी जाती है। तीनों किस्त के पैसे हर 4 महीनों के अंतराल में भेजे जाते हैं। अब तक कुल 12 किस्त के पैसों को सरकार द्वारा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है।
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा जरूरी अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन