PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना अपने जीवन में कर रहे हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना चाहती है। इसी कड़ी में साल 2018 में एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही केंद्र सरकार किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भी जारी कर सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त को भेज सकती है।
PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, इस दिन सरकार जारी कर सकती है 12वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन