16th Installment of PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को इस योजना से मिलता है। इसी कड़ी में 15 किस्त जारी होने के बाद अब 16वीं किस्त जारी होनी है, जो लगभग फरवरी-मार्च में जारी हो सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि इस किस्त के जारी होने से पहले कई लाभार्थियों के नाम कम हो सकते हैं? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे के कारण क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"658fc01ab5a715b8ac018db9","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-why-the-number-of-beneficiaries-may-decrease-2023-12-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 16वीं किस्त जारी होने से पहले कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या, जानें वजह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 16वीं किस्त जारी होने से पहले कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या, जानें वजह
Sat, 30 Dec 2023 12:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या?
- फोटो : istock
- दरअसल, पहले भी जो किस्तें जारी हुई हैं, उनमें भी इसी तरह की चीजें नजर आईं। जहां पर कुछ न कुछ कारणों से लाभार्थियों की संख्या घटी। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनके बारे में आप यहां जानेंगे।
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या?
- फोटो : istock
ये हैं कारण, जिनकी वजह से आ सकती है लाभार्थियों की संख्या में कमी:-
- कई ऐसे किसान हैं, जो अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से इस योजना में आवेदन कर देते हैं या गलत ढंग से लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने सख्त रूख अपनाते हुए ऐसे किसानों के आवेदन रद्द कर दिए। ऐसे किसानों को सरकार की तरफ से नोटिस भी जारी किए जाते हैं। ऐसा ही आगे भी नजर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या?
- फोटो : istock
- लाभार्थियों की संख्या में कमी होने का एक कारण ये भी है कि किसानों का भू-सत्यापन न करवाना। सरकार की तरफ से ये नियम पहले ही तय है कि योजना से जुडे़ किसानों को ये करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या?
- फोटो : istock
- वहीं, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनका नाम भी लाभार्थी सूची से बाहर किया जाता है और ये 16वीं किस्त के दौरान देखा जा सकता है। इसलिए आप अगर पात्र हैं और चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची से बाहर न हो, तो ई-केवाईसी करवा लें।