फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या अब तक नहीं जान पाए क्यों अटकी है 16वीं किस्त? तो किसान यहां जानें कारण

Wed, 06 Mar 2024 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Mar 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What could be the reasons for 16th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त अटकने के पीछे के कारण। - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi 16th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के लिए चलाया गया है और इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त लाभार्थियों को दी जाती है और ऐसा करके किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। इसी कड़ी में बीती 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी हुई, जिसमें लगभग 9 करोड़ किसानों को किस्त का लाभ मिला, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किस्त नहीं मिली। ऐसे में अगर आप ये नहीं जान पाए हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है और इसके पीछे क्या कारण हैं? तो यहां जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में किस्त अटकने के कारणों के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What could be the reasons for 16th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त अटकने के पीछे के कारण। - फोटो : istock

किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कुछ कारण:-

पहला कारण

  • अगर आपकी किस्त अटकी है, तो हो सकता है कि आपने ई-केवाईसी न करवाई हो। दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What could be the reasons for 16th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त अटकने के पीछे के कारण। - फोटो : istock

दूसरा कारण

  • आपको 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है, तो हो सकता है कि आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो। जैसे- नाम की, जेंडर की, आधार नंबर की या फिर बैंक खाते की जानकारी भी गलत हो सकती है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What could be the reasons for 16th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त अटकने के पीछे के कारण। - फोटो : istock

तीसरा कारण

  • किस्त अटकने का तीसरा कारण भू-सत्यापन न करवाना भी हो सकता है। नियमों के तहत पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने ये काम तय समय तक नहीं करवाया होगा, तो इसकी वजह से भी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What could be the reasons for 16th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त अटकने के पीछे के कारण। - फोटो : istock

चौथा कारण 

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है, जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। आप अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवा सकते हैं, लेकिन अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed