देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। केंद्र सरकार कभी भी किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकती है। अभी तक सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि 15 से 16 दिसंबर के बीच किसानों के खाते में किस्त के पैसे आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा कि इसमें कुछ समय और लग सकता है और क्रिसमस तक किसानों के खाते में योजना की 10वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त आने के तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ऐसे कौन लोग हैं जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा...
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इन लोगों के खाते में नहीं आएंगे योजना के पैसे, ऐसे चेक करें अपना नाम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन