सामान्य चल रहे जीवन में अचानक सेहत खराब होना और फिर हॉस्पिटल के खर्चे लोगों की आर्थिक स्थिति पर काफी असर डालते हैं। इसका ताजा उदाहरण आप कोरोना काल से ही ले सकते हैं। इस दौरान कई लोग आर्थिक तंगी का शिकार हुए। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सेहत की सुरक्षा के लिए बीमा कवर कितना जरूरी है। लेकिन महंगे प्रीमियम की वजह से कई लोग चाहकर भी बीमा नहीं खरीद पाते। इसी के मद्देनजर आज हम आपको आधी कीमत पर बीमा कैसे पाएं? इसके बारे में बताएंगे। आजकल तकरीबन सभी बैंक ग्राहकों को स्वास्थ्य बीमा का विकल्प दे रहे हैं। खास बात ये है कि ये बीमा कंपनियों से सीधे खरीदे गए बीमा की तुलना में लगभग आधी कीमत पर मिल जाता है ऐसे में आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ये बीमा किस कंपनी का है और इतना सस्ता कैसे मिल जाता है? तो चलिए विस्तार से जानते हैं।
Health Insurance: अब आधी कीमत में खरीद सकेंगे स्वास्थ्य बीमा, जानें कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस इंश्योरेंस को भी जनरल इंश्योरेंस कंपनियां ही जारी करती है। सीधे तौर पर देखें तो अंतर केवल इतना है कि ये इंश्योरेंस बैंकों के जरिए ग्रुप इंश्योरेंस के तहत बेचे जा रहे हैं। इसके तहत बैंक और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के बीच समझौता होता है। जिसके बाद बीमा मुहैया कराई जाती है।
क्यों है ये बीमा सस्ता
ये बीमा आपको कम कीमत में इसलिए मिल जाता है क्योंकि, कंपनियां ये पॉलिसी ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम के तहत बेचती हैं। उन्हें बड़ी तादाद में बैंकों से ग्राहक मिल जाते हैं। साथ ही क्लेम का कम भुगतान करना पड़ता है। यही वजह है कि कंपनियां इसे सस्ते प्रीमियम पर बेच रही हैं।
क्या हो सकते हैं जोखिम
सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर की मानें तो ये पॉलिसी बैंक व कंपनी के बीच के करार पर निर्भर है। यदि आप अपना बैंक खाता बंद करते हैं तो ये पॉलिसी भी बंद हो जाएगी। लेकिन कई मामलों में यह बीमा बेहद फायदेमंद है। साथ ही पॉलिसी खरीदने से पहले स्कीम के बारे में अच्छी तरह से विश्लेषण करना भी जरूरी है।
क्या हो सकते हैं फायदे
हर बीमा की तरह इसकी भी कई बड़ी खूबियां हैं। कुछ कंपनियों ने सभी उम्र के लोगों के लिए बराबर प्रीमियम निर्धारित किया है खासकर उम्रदराज लोगों के लिए ये पॉलिसी काफी कारगर साबित होती है। इस पॉलिसी में 80 साल तक के लोगों के लिए बीमा कवर मुहैया करा जा रहा है। जबकि बीमा पोर्ट करने की सुविधा मिलने के बाद से ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो गया है।