फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए करा लें पंजीकरण, तुरंत करें ये जरूरी काम

Sat, 25 May 2024 12:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana registration for 17th installment complete these process pm kisan ekyc in hindi
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए करा लें पंजीकरण, तुरंत करें ये जरूरी काम - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शामिल है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। किसानों के खाते में यह राशि हर चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है। फिलहाल किसानों के खाते में 16 किस्तें आ चुकी हैं। नई जानकारी के मुताबिक, किसानों के खाते में 17वीं किस्त जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में भेजी जा सकती है। 

हालांकि, इसके बारे में सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) द्वारा किसानों के खाते में यह राशि सीधे भेजी जाती है। मोदी सरकार ने साल 2019 में किसानों को सीधे आर्थिक लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। आप अगली किस्त का लाभ लेने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। 
 
pm kisan samman nidhi yojana registration for 17th installment complete these process pm kisan ekyc in hindi
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए करा लें पंजीकरण, तुरंत करें ये जरूरी काम - फोटो : Istock

कहां पर कराएं रजिस्ट्रेशन 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी काम कराने होंगे। किसानों को भूलेखों का अंकन, पीएम किसान पोर्टल पर ईकेवाईसी और बैंक खातों की आधार सीडिंग का काम जरूर कराएं। किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in की मदद से पंजीकरण करा सकते हैं।

pm kisan samman nidhi yojana registration for 17th installment complete these process pm kisan ekyc in hindi
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए करा लें पंजीकरण, तुरंत करें ये जरूरी काम - फोटो : Istock

इसके साथ ही पीएम किसान योजना की पंजीकरण की स्थिति भी जांच लें। किसानों को यह देख लेना चाहिए कि उन्होंने कहीं कोई जानकारी गलत तो नहीं भर दी है। ऐसा होने पर तुरंत सही कर लें।

Ayushman Card: इस योजना में मिलता है पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, ऐसे करें आवेदन 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana registration for 17th installment complete these process pm kisan ekyc in hindi
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए करा लें पंजीकरण, तुरंत करें ये जरूरी काम - फोटो : Istock

अगली किस्तें ई-केवाईसी के साथ अन्य वजहों से रुक सकती हैं। किसानों द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो। उदाहरण के तौर पर नाम की गलती, जेंडर की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है तो आपके खाते में अगली किस्त नहीं आएगी। अगर खाता नंबर भी गलता होगा, तो आपके खाते में दो हजार रुपये नहीं आएंगे। pmkisan.gov.in पर जाकर आप अपने आवेदन की स्थिति को एक बार जरूर जांच लें।

PM Kisan Yojana: इस दिन किसानों के खाते में आ सकती है 17वीं किस्त, इससे पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana registration for 17th installment complete these process pm kisan ekyc in hindi
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए करा लें पंजीकरण, तुरंत करें ये जरूरी काम - फोटो : Istock

यहां करें शिकायत  

अगर किसानों द्वारा दी गई जानकारियों में कोई गलती है, तो तुरंत सही करें, नहीं तो आप अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं। किसान पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या होने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed