Ayushman Card: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में आयुष्मान भारत योजना भी शामिल है। केंद्र की मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। अब इस योजना से कई राज्य सरकारें भी जुड़ चुकी हैं। इसकी वजह से अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी और पात्र होने पर आप भी इस योजना का लाभ लाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में...
Ayushman Card: इस योजना में मिलता है पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, ऐसे करें आवेदन
ऐसे बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लोगों को सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है।
यहां पर आप संबंधित अधिकारी से मिलना होगा और अपने दस्तावेज देने होंगे, जिनको वेरिफाई किया जाता है।
इसके बाद आवेदनकर्ता की पात्रता की जांच की जाती है और जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
योजना के लिए ये है पात्रता सूची-
आयुष्मान कार्ड के लिए जो लोग पात्र हैं, वो इस प्रकार हैं...
जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं
अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
Aadhaar Card Update: फ्री में 10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट, ये है सबसे आसान तरीका
आपका मकान अगर कच्चा है
जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि।
PM Kisan Yojana: इस दिन किसानों के खाते में आ सकती है 17वीं किस्त, इससे पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम
इतने लाख का करा सकते हैं मुफ्त इलाज
योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने के बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।