PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ पहुंचता है। कभी किसी योजना के जरिए सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना में कोई सामान और कई योजनाओं के जरिए आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।
इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में अब अगली बारी 20वीं किस्त की है तो क्या ये किस्त भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जारी कर सकते हैं? इस बारे में हम यहां जानने की कोशिश करेंगे। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Freepik
किन किसानों को मिलता है किस्त का लाभ?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसके अलावा योजना से जुड़ने के बाद तीन कामों को करवाना जरूरी होता जिसमें पहला काम है भू-सत्यापन का। इसमें किसान की जमीन का वेरिफिकेशन होता है।
3 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- वहीं, दूसरा काम है ई-केवाईसी का। योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना भी जरूरी होता है और जो ई-केवाईसी नहीं करवाया है वो किस्ते के लाभ से वंचित रह जाता है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
4 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- भू-सत्यापन और ई-केवाईसी की तरह ही योजना से जुड़े किसानों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। इसमें आपको अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है और ये काम आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर करवा सकते हैं।
5 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : ANI
क्या पीएम ही जारी करेंगे 20वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इसी क्रम में 19वीं किस्त के बाद अब 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इस किस्त को भी बाकी किस्तों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जार कर सकते हैं। इसको लेकर हर बार उनका पूरा शेड्यूल साझा किया जाता है और उम्मीद है कि जून में ही ये जानकारी सामने आएगी कि पीएम मोदी किस राज्य के किस शहर से 20वीं किस्त जारी करेंगे।