राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों के स्तर पर ये कोशिश हमेशा ही नजर आती है कि जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जाए। इसके लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें आर्थिक लाभ देने से लेकर अन्य तरह की सुविधाएं मौजूद होती हैं। ऐसी ही कई तरह की योजनाएं देश के अन्नदाताओं यानी किसानों के लिए भी चल रही हैं। इन योजनाओं के तहत जरूरतमंद और पात्र किसानों को आर्थिक मदद देने जैसी कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। जैसे- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। लेकिन देखने में आया है कि अपात्र किसान भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिसके कारण उन पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इसलिए अगर आपने भी गलत तरीके से किस्त के पैसे लिए हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे कार्रवाई से बच सकते हैं और आपको इसके लिए करना क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62cfaf3cb2db2f0dac0c9059","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-ineligible-farmers-list-know-how-to-refund-installment-money-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आपने भी गलत तरीके से लिया है किस्त का पैसा, तो कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आपने भी गलत तरीके से लिया है किस्त का पैसा, तो कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत करें ये काम
Thu, 14 Jul 2022 11:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के किन लाभार्थियों को किस्त के पैसे वापस करने होंगे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के किन लाभार्थियों को किस्त के पैसे वापस करने होंगे
- फोटो : istock
सोशल ऑडिट शुरू
- दरअसल, जो लोग अपात्र हैं और फिर भी पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार ने पंचायत स्तर पर सोशल ऑडिट शुरू कराया है। जो लोग अपात्र हैं उनको सरकार की तरफ से पैसे वापस लौटाने के लिए कहा जा रहा है।
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के किन लाभार्थियों को किस्त के पैसे वापस करने होंगे
- फोटो : istock
ऐसे जानें, आपको पैसे वापस करने हैं या फिर नहीं:-
स्टेप 1
- आपको पैसे वापस करने हैं या नहीं, इसे जानने के लिए आपको आधिकारिक किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के किन लाभार्थियों को किस्त के पैसे वापस करने होंगे
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर 'फॉर्मर कॉर्नर' पर क्लिक करके 'रिफंड ऑनलाइन' के विकल्प को चुनना है। फिर यहां पर आपसे मांगी गई जानकारियों को आपको दर्ज करना है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के किन लाभार्थियों को किस्त के पैसे वापस करने होंगे
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद अगर आपको 'You are not eligble for any refund amount' वाला मैसेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है, तो यानी आपको किस्त के पैसे वापस नहीं करने हैं। लेकिन अगर आपको किस्त के पैसे लौटाने हैं, तो आपको स्क्रीन पर रिफंड करने वाला अमाउंट नजर आएगा। आप इसे यहीं से ऑनलाइन माध्यम से ही लौटा सकते हैं।