फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SYMY: मजदूरों और श्रमिकों को सरकार देगी जीवनभर 3 हजार की पेंशन, आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Thu, 14 Jul 2022 11:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana unorganised sector will get monthly 3 Thousand Pension after Investing in This Scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। 60 की उम्र के बाद मजदूरों और श्रमिकों के समक्ष कई तरह की आर्थिक परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। बुढ़ापे के दौरान उनके पास आमदनी कमाने का भी कोई रास्ता नहीं बचता। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को शुरू किया है। योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद मजदूरों और कामगारों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से -

PM Shram Yogi Mandhan Yojana unorganised sector will get monthly 3 Thousand Pension after Investing in This Scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप ईएसआईसी या ईपीएफओ के सदस्य हैं, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana unorganised sector will get monthly 3 Thousand Pension after Investing in This Scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

मान लीजिए आपकी उम्र 18 साल है। इस दौरान आप श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के बाद हर महीने 55 रुपये का निवेश शुरू करते हैं। ऐसे में जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana unorganised sector will get monthly 3 Thousand Pension after Investing in This Scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। इस तरह आप आसानी से श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana unorganised sector will get monthly 3 Thousand Pension after Investing in This Scheme
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : i stock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की पासबुक, पत्र व्यवहार का पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed