फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आप भी आते हैं इस लिस्ट में तो आपकी भी अटक सकती है 13वीं किस्त, यहां करें चेक

Fri, 09 Dec 2022 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Dec 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ineligible Farmers List Check Who will Not Receive 13th Installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: बच्चे, युवा, दंपति, विधवा और बुजुर्ग, हर किसी के लिए देश में कोई न कोई योजना चलती रहती है। केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। स्वास्थ्य से लेकर मुफ्त राशन के अलावा किसानों के लिए भी केंद्र सरकार की तरफ से योजना चलाई जाती हैं और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये। अब तक 12 किस्त जारी होने के बाद अब 13वीं किस्त का इंतजार सभी को है। लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप लिस्ट चेक करें, क्योंकि अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए लिस्ट देखते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ineligible Farmers List Check Who will Not Receive 13th Installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

इन किसानों के अटक सकते हैं किस्त के पैसे:-

नंबर 1

  • आप अगर किसी संवैधानिक पद पर काम कर रहे हैं या पहले कर चुके हैं, तो ऐसी स्थिति में आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं और आपको अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा आप अगर केंद्र या राज्य सरकार के मौजूदा या अवकाश प्राप्त कर्मचारी हैं, तो भी आपको किस्त का लाभ नहीं मिल सकता।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ineligible Farmers List Check Who will Not Receive 13th Installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आपने अगर अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो ऐसे में भी आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। साथ ही अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो भी आपको मिलने वाला किस्त का लाभ अटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ineligible Farmers List Check Who will Not Receive 13th Installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

नंबर 3

  • ऐसे लोगों के भी किस्त कै पैसे अटक सकते हैं, जो ऐसे अवकाश प्राप्त पेंशनभोगी हैं जिनकी माह की पेंशन 10 हजार रुपये या इससे ज्यादा है। जबकि आप अगर पूर्व या मौजूदा विधायक, मंत्री, पंचायत प्रमुख, सांसद या मेयर हैं, तो भी आप लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ineligible Farmers List Check Who will Not Receive 13th Installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : Istock

13वीं किस्त कब आ सकती है?

  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले योजना से जुड़े लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को 12वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये मिले। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 13वीं किस्त दिसंबर 2022 महीने के आखिर में आ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed