फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways Rules: ट्रेन में भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना जुर्माने के साथ खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Thu, 08 Dec 2022 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Dec 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Rules: avoid these 4 mistakes during traveling in train
भारतीय ट्रेन में कौन सी गलतियों पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Train Rules: देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशन से रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेन एक जगह से दूसरी जगह जाती हैं। भारतीय ट्रेन से रोज काफी लोग यात्रा करते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको टिकट बुक करना पड़ता है और इसके बाद आप इससे यात्रा कर सकते हैं। वहीं, अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप भारतीय रेलवे के नियमों का पालन करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा कई मामलों में आपको जेल तक भी भेजा जा सकता है। इसलिए अगर आप भी ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं या प्लान बना रहे हैं, तो आपको भी इन नियमों का पालन करना चाहिए, जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं।

Indian Railways Rules: avoid these 4 mistakes during traveling in train
भारतीय ट्रेन में कौन सी गलतियों पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

ट्रेन में यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात

  • भूलकर भी ट्रेन के अंदर या रेलवे परिसर में धूम्रपान न करें और न ही ड्रिंक करें। अगर आप धूम्रपान करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आप पर नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है। आप पर जुर्माना लग सकता है या 3 साल की जेल हो सकती है या फिर ये दोनों हो सकते हैं।
Indian Railways Rules: avoid these 4 mistakes during traveling in train
भारतीय ट्रेन में कौन सी गलतियों पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • नियमों के तहत आप ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ जैसे- पटाखे, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, गैस सिलेंडर आदि नहीं ले जा सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि ये एक दंडनीय अपराध है। रेल अधिनियम, 1989 की धारा 164 के तहत 1 हजार रुपये जुर्माना, 3 साल की जेल या फिर ये दोनों भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules: avoid these 4 mistakes during traveling in train
भारतीय ट्रेन में कौन सी गलतियों पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • ट्रेन में आप तेज आवाज में बात नहीं कर सकते हैं और न ही स्पीकर में गाना सुन सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका चालान कट सकता है। तेज आवाज में बात करने पर धारा 145 के तहत कार्रवाई हो सकती है और जीआरपी आपका चालान काट सकती है।
विज्ञापन
Indian Railways Rules: avoid these 4 mistakes during traveling in train
भारतीय ट्रेन में कौन सी गलतियों पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock
चौथी बात
  • ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट लेना सभी लोगों के लिए जरूरी है। अगर आप बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपके ऊपर डबल टिकट के अलावा अलग से जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed