फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सावधान! ध्यान से करवा लें ई-केवाईसी, नहीं करवाने वाले किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त

Tue, 13 Feb 2024 11:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Feb 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to get e-KYC done by Farmers
ई-केवाईसी न करवाने पर 16वीं किस्त अटक सकती है। - फोटो : istock

PM Kisan Yojana e-KYC: देश में चलने वाली लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लगभग हर एक वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। असंगठित क्षेत्र में काम करे वाले लोग, गरीब वर्ग के लोग, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग, गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन बसर कर रहे लोग आदि। इन सभी के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है, जैसे किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है, लेकिन ई-केवाईसी जैसा काम करवाना किसानों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये काम नहीं करवाया जाए तो किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं किसान इस काम को कैसे करवा सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to get e-KYC done by Farmers
ई-केवाईसी न करवाने पर 16वीं किस्त अटक सकती है। - फोटो : istock

कब आ सकती है 16वीं किस्त?

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च में 16वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि किसान ई-केवाईसी के काम को जल्द से जल्द करवा लें। न करवाने की स्थिति में किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to get e-KYC done by Farmers
ई-केवाईसी न करवाने पर 16वीं किस्त अटक सकती है। - फोटो : istock

कैसे करवाएं ई-केवाईसी?

पहला तरीका

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to get e-KYC done by Farmers
ई-केवाईसी न करवाने पर 16वीं किस्त अटक सकती है। - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके, तो तुरंत ई-केवाईसी के काम को पूरा करवा लें। इसके लिए आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं। यहां आप ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to get e-KYC done by Farmers
ई-केवाईसी न करवाने पर 16वीं किस्त अटक सकती है। - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। यहां आपको ई-केवाईसी का फॉर्म भरना होता है और संबंधित दस्तावेज लगाकर इसे संबंधित अधिकारी को जमा करवाना होता है। इसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed