फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या वे किसान भी ले सकते हैं इस योजना का लाभ, जो दूसरों की जमीन पर करते हैं खेती?

Tue, 07 Jan 2025 01:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 01:06 PM IST
सार

PM Kisan Yojana: देश में अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं?

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers Who Cultivate Others Farmer Land Can Take The Benefit Of This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik

देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की शानदार स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार इस योजना के जरिए देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। भारत सरकार 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को देश के गरीब किसानों के खाते में हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के खाते में जाते हैं। देशभर के करोड़ों किसानों को भारत सरकार अब तक 18 किस्तों का लाभ दे चुकी है। पिछले साल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में इस योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। देश में अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers Who Cultivate Others Farmer Land Can Take The Benefit Of This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers Who Cultivate Others Farmer Land Can Take The Benefit Of This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers Who Cultivate Others Farmer Land Can Take The Benefit Of This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी हुए 3 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देश में कई किसानों का यह सवाल है कि सरकार कब तक 19वीं किस्त को जारी कर सकती है।

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, जानिए किन गलतियों को करने पर खाते में नहीं आएंगे पैसे?

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers Who Cultivate Others Farmer Land Can Take The Benefit Of This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त आने वाले फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, किस्त के पैसे किस तारीख को जारी होंगे इसको लेकर सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed