PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस शानदार स्कीम का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब तक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों का लाभ मिल चुका है।
PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों स्कीम में आवेदन करके ले सकते हैं 18वीं किस्त का लाभ? जानिए डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन