फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जान लीजिए किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त, देखें लिस्ट

Thu, 06 Apr 2023 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Apr 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Check List of Farmers Who May Face Delay in Receiving 14th Installment
किन किसानों की अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: सरकार लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाई जाती है। सरकार द्वारा इन योजनाओं पर सालाना लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस तरह से किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से मिलती है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त आनी है। पर आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि कई किसान ऐसे भी हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं यानी इनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Check List of Farmers Who May Face Delay in Receiving 14th Installment
किन किसानों की अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

ये हैं वो किसान जिनकी अटक सकती है किस्त:-

पहले किसान

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की किस्त अटक सकती है, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। वहीं, सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े सभी लाभर्थियों के लिए ये जरूरी है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Check List of Farmers Who May Face Delay in Receiving 14th Installment
किन किसानों की अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

ऐसे करा सकते हैं

  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर करवा सकते हैं। यहां आपको बायोमेट्रिक केवाईसी की जाती है। इसके अलावा आप घर बैठे खुद ही आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Check List of Farmers Who May Face Delay in Receiving 14th Installment
किन किसानों की अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

दूसरे किसान

  • अगर आप भी योजना के लाभार्थी हैं और आपने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो आप भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को जल्द से जल्द करवा लें। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर भू-सत्यापन का काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Check List of Farmers Who May Face Delay in Receiving 14th Installment
किन किसानों की अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

तीसरे किसान

  • अगर आप योजना में गलत तरीके से जुड़े हैं या जुड़ने की सोच रहे हैं, तो ऐसा भूलकर भी न करें। वरना सरकार आपका आवेदन रद्द कर सकती है और अगर आप पहले योजना का लाभ ले चुकी है, तो आपसे रिकवरी तक की जा सकती है। इसलिए अपात्र किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed