फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DALL-E: कभी अंतरिक्ष यात्री को चांद पर घोड़े के साथ सफर करते देखा है? AI DALL-E ने बनाई अद्भुत तस्वीर

Wed, 05 Apr 2023 03:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
DALL-E: How DALL E Type Of Software Will Revolutionize The World Of Graphics Designing
DALL-E - फोटो : OpenAI

DALL-E: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है। इससे आने वाले समय में कई रोजगारों पर एक बड़ा संकट खड़ा होने वाला है। हाल ही में ओपन एआई द्वारा तैयार किए गए चैटबॉट चैट जीपीटी की देश दुनिया में खूब चर्चाएं हो रही हैं। यह लैंग्वेज मॉडल टूल आपके द्वारा पूछे गए सवालों का लगभग सटीक उत्तर देता है। विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि इस तरह की तकनीक आने वाले समय कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मार्केटिंग से लेकर कई दूसरी नौकरियां छीन सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको  OpenAI द्वारा तैयार किए DALL-E सॉफ्टवेयर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर DALL-E द्वारा तैयार की गई तस्वीरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यह सॉफ्टवेयर रोजमर्रा में उपयोग में होने वाली चीजों से लेकर ऐसी अमूर्त रचनाओं को बनाने में सक्षम है, जो वास्तविकता में मौजूद हैं ही नहीं। इसी कड़ी में हमने DALL-E सॉफ्टवेयर से कुछ हैरतअंगेज तस्वीरों को बनाने के लिए कहा -

DALL-E: How DALL E Type Of Software Will Revolutionize The World Of Graphics Designing
DALL-E - फोटो : OpenAI

हमने DALL-E से कहा - एक ऐसी तस्वीर बनाओ, जिसमें एक अंतरिक्ष यात्री चांद पर घोड़े के साथ सफर करता नजर आ रहा हो। इस पर DALL-E द्वारा निर्मित की गई तस्वीरें वाकई हैरतअंगेज थीं। 

DALL-E: How DALL E Type Of Software Will Revolutionize The World Of Graphics Designing
DALL-E - फोटो : Istock
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक अंतरिक्ष यात्री घोड़े पर सवार है। इस तरह की कुल 4 तस्वीरें DALL-E ने हमारे द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में जारी की, जिनमें अंतरिक्ष यात्री स्पेस और चांद पर घोड़े की यात्रा करते हुए दिख रहा है। 

AC Tips: गर्मियों में एसी का इस्तेमाल करने से पहले जरूर जान लें ये बात, वरना हो सकती है गैस लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
DALL-E: How DALL E Type Of Software Will Revolutionize The World Of Graphics Designing
DALL-E - फोटो : Istock

भविष्य में DALL-E जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होने वाला है। विज्ञापन, डिजाइन और मनोरंजन के क्षेत्र में इस तरह के एआई बेस्ड सॉफ्टवेयर की एंट्री से लाखों नौकरियां खतरे में आ सकती हैं। 

विज्ञापन
DALL-E: How DALL E Type Of Software Will Revolutionize The World Of Graphics Designing
DALL-E - फोटो : OpenAI

गौरतलब बात है कि DALL-E जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भ्रामक तस्वीरों को बनाने में भी किया जा सकता है। इस तरह की तस्वीरों से भ्रमाक सूचनाएं समाज की बीच परोसी जा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed