फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिलिंडर लेते कैसे चेक करें गैस पूरा है या नहीं? जानें वजन और सील जांचने का सही तरीका

Thu, 10 Sep 2026 07:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 10 Sep 2026 07:57 PM IST
सार

Check LPG Gas Cylinder Seal Before Delivery: जब गैस की डिलवरी होती है तो लोगों के मन में अक्सर ये सवाल होता है कि उस सिलिंडर में गैस पूरा है या नहीं। अगर आपके दिमाग में भी ये उलझन भरा सवाल रहता है तो आप डिलिवरी के समय सिलिंडर की जांच कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
How to Check LPG Cylinder Gas Weight and Seal Before Delivery: Complete Safety Guide in hindi
गैस सिलेंडर वजन कैसे चेक करें - फोटो : AI

How To Check LPG Cylinder Weight?: रसोई गैस सिलिंडर हमारे घर की सबसे जरूरी आवश्यकताओं में से एक है, लेकिन कई बार डिलीवरी लेते समय हम छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते। कुछ मामलों में सिलिंडर में कम गैस मिलने या सील टूटी होने की शिकायतें सामने आती हैं। 



रसोई गैस सिलिंडर लेते समय उसकी सही वजन जांचना और सील की पुष्टि करना बेहद जरूरी है ताकि आप धोखाधड़ी और संभावित हादसों से बच सकें। अगर आप डिलीवरी के समय ही कुछ आसान तरीकों से जांच कर लें, तो नुकसान से आसानी से बचा जा सकता है। आइए इस लेख यही समझते हैं कि डिलीवरी के समय सिलिंडर की जांच का सही तरीका क्या है।

How to Check LPG Cylinder Gas Weight and Seal Before Delivery: Complete Safety Guide in hindi
सिलिंडर की सील और प्लास्टिक कैप ध्यान से देखें - फोटो : Adobe Stock

सिलिंडर की सील और प्लास्टिक कैप ध्यान से देखें

  • सिलिंडर की डिलीवरी लेते ही सबसे पहले उसकी सुरक्षा सील को जांचें। सील पूरी तरह से बंद और बिना कटी-फटी होनी चाहिए। 
  • इसके साथ ही सील पर छपी कंपनी के लोगो और प्लास्टिक कैप के धागे को खींचकर चेक करें कि वह ढीला तो नहीं है।
  • अगर सील टूटी हुई या पुरानी लगे, तो डिलीवरी बॉय से तुरंत दूसरा सिलिंडर देने की मांग करें।
How to Check LPG Cylinder Gas Weight and Seal Before Delivery: Complete Safety Guide in hindi
टेयर वेट और कुल वजन का गणित समझें - फोटो : Adobe Stock

टेयर वेट और कुल वजन का गणित समझें

  • घरेलू एलपीजी सिलिंडर में कुल 14.2 किलोग्राम गैस भरी होती है। सिलेंडर की धातु की बॉडी पर उसका खाली वजन लिखा होता है, जो आमतौर पर 15 से 16 किलोग्राम के बीच होता है।
  • खाली वजन और 14.2 किलो गैस का जोड़ ही आपके सिलिंडर का कुल वजन होता है। उदाहरण के लिए, अगर खाली सिलिंडर 15.5 किलो का है, तो भरा हुआ सिलिंडर 29.7 किलो का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check LPG Cylinder Gas Weight and Seal Before Delivery: Complete Safety Guide in hindi
डिलीवरी बॉय से वजन तोलने के लिए कहें - फोटो : Adobe Stock
डिलीवरी बॉय से वजन तोलने के लिए कहें
  • नियमों के मुताबिक, हर डिलीवरी बॉय के पास वजन तोलने वाली मशीन होना अनिवार्य है। आप सिलिंडर लेते समय डिलीवरी पर्सन से अपने सामने सिलिंडर का वजन करने को कह सकते हैं। 
  • अगर वजन में 150 से 200 ग्राम से ज्यादा का अंतर मिले, तो सिलिंडर लेने से मना कर दें और तुरंत अपनी गैस एजेंसी को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
How to Check LPG Cylinder Gas Weight and Seal Before Delivery: Complete Safety Guide in hindi
लीकेज की जांच और एक्सपायरी डेट चेक करें - फोटो : Adobe Stock
लीकेज की जांच और एक्सपायरी डेट चेक करें
  • वजन के साथ-साथ सिलिंडर की लीक टेस्टिंग भी जरूर करवाएं। डिलीवरी बॉय से सेफ्टी कैप खुलवाकर साबुन का घोल लगाकर चेक करें की कहीं बुलबुला तो नहीं निकल रहा है।
  • अगर बुलबुले उठें तो सिलेंडर न लें। इसके अलावा सिलिंडर की ऊपरी पत्ती पर लिखे ए, बी, सी, डी कोड से उसकी एक्सपायरी डेट भी जांच लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed