Post Office Monthly Income Scheme: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपकी हर महीने अच्छी आय हो। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है।
Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में करें निवेश, हर साल मिलेगी 1 लाख रुपये से ज्यादा की ब्याज दर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक छोटी बचत योजना है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं।
Govt Scheme: सरकार महिलाओं को दे रही है 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
अगर आप डाकघर की मंथली इनकम स्कीम में सिंगल अकाउंट खुलवा रहे हैं तो आप अधिकतम इसमें 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आप ज्वाइंट खाता इस योजना में खुलवा रहे हैं तो आप अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में अगर आप एकमुश्त 9 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 5,550 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे।
वहीं अगर आप इस स्कीम में अपना ज्वाइंट खाता खुलवाकर एकमुश्त 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 9,250 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। इस स्थिति में आपको सालाना 1,11,000 रुपये की ब्याज मिलेगी।
IRCTC: दिवाली फेस्टिव सीजन में सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए किराया