फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके सोने के आभूषण पर लगा हुआ हॉलमार्क असली है? यहां जानें इसे पहचानने का तरीका

Thu, 10 Sep 2026 06:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 10 Sep 2026 06:04 PM IST
सार

BIS Hallmark 6 Digit HUID Code: कई बार ऐसा होता है कि लोग जब आभूषण खरीदने जाते हैं तो वो सोनार की बात मानकर जेंवर खरीद लेते हैं, मगर उनके दिमाग फिर भी ये सवाल होता है कि क्या ये सच में तो असली है न। अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल रहता है तो आप आभूषण पर लगे हॉलमार्क की जांच कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
How to Identify Real Bureau of Indian Standards Hallmark When Buying Gold Jewellery: Easy Guide
असली हॉलमार्क सोना कैसे पहचानें - फोटो : AI

How to Check Real Gold Hallmark?: भारतीय संस्कृति में सोना और चांदी खरीदना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवनभर की गाढ़ी कमाई का बड़ा निवेश माना जाता है। ऐसे में आभूषण खरीदते समय उसकी शुद्धता सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण काम है। सोने की शुद्धता की गारंटी भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क देता है। 



आजकल बाजार में धोखाधड़ी से बचने के लिए सरकार ने 6 अंकों वाले अल्फान्यूमेरिक एचयूआईडी कोड वाले हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। आभूषण खरीदते समय या घर रखे ज्वेलरी की असली और नकली हॉलमार्क की पहचान कैसे करें, आइए इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।

How to Identify Real Bureau of Indian Standards Hallmark When Buying Gold Jewellery: Easy Guide
आभूषण पर बीआईएस का लोगो देखें - फोटो : Adobe stock

आभूषण पर बीआईएस का लोगो देखें

  • असली हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण पर सबसे पहला निशान बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) का त्रिकोण जैसा लोगो होता है।
  • यह लोगो इस बात का प्रमाण है कि आभूषण की शुद्धता की जांच सरकारी प्रयोगशाला में की गई है।
  • गहने खरीदते समय मैग्निफाइंग ग्लास या लेंस की मदद से आभूषण के पीछे या अंदरूनी हिस्से पर बने इस त्रिकोणीय निशान को ध्यान से जरूर देखें।
How to Identify Real Bureau of Indian Standards Hallmark When Buying Gold Jewellery: Easy Guide
सोने की कैरट और शुद्धता का निशान - फोटो : Adobe stock

सोने की कैरट और शुद्धता का निशान

  • लोगो के ठीक बगल में सोने की शुद्धता यानी कैरट की जानकारी लिखी होती है।
  • उदाहरण के लिए, 22 कैरट सोने के गहने पर '22K916' लिखा होगा, जिसमें अंत के 916 का अर्थ है कि इसमें 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना है।
  • इसी तरह 18 कैरट पर '18K750' और 14 कैरट पर '14K585' दर्ज होता है। यह अंक आपको बताता है कि आप किस गुणवत्ता का सोना खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Identify Real Bureau of Indian Standards Hallmark When Buying Gold Jewellery: Easy Guide
6 अंकों का एचयूआईडी (HUID) कोड जांचें - फोटो : Adobe stock

6 अंकों का एचयूआईडी (HUID) कोड जांचें

  • हॉलमार्क की सबसे अहम और तीसरी पहचान 6 अंकों का यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक एचयूआईडी कोड होता है।
  • इस कोड में अंग्रेजी के अक्षर और नंबर (जैसे: A123B4) मिले होते हैं।
  • यह कोड हर गहने का एक विशिष्ट पहचान नंबर होता है, जिससे यह पता चलता है कि यह आभूषण किस सुनार ने बेचा है और इसकी जांच किस सेंटर पर हुई है।
विज्ञापन
How to Identify Real Bureau of Indian Standards Hallmark When Buying Gold Jewellery: Easy Guide
बीआईएस केयर एप से घर बैठे करें सत्यापन - फोटो : Freepik
बीआईएस केयर एप से घर बैठे करें सत्यापन
  • आभूषण का हॉलमार्क असली है या नकली, इसे आप अपने मोबाइल से तुरंत जांच सकते हैं।
  • इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से सरकारी एप 'BIS Care App' डाउनलोड करें।
  • एप खोलकर 'Verify HUID' विकल्प पर जाएं और गहने पर लिखा 6 अंकों का HUID कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर तुरंत सुनार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और आभूषण की शुद्धता का पूरा ब्योरा आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed