फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर कितना कटता है चार्ज? जानें रिफंड के नियम

Thu, 10 Sep 2026 07:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 10 Sep 2026 07:11 PM IST
सार

Confirmed Tatkal Ticket Refund Rules: बहुत से लोग जब तुरंत घर जाने के लिए ट्रेन की तत्काल टिकट की बुकिंग करते हैं, तो उनके दिमाग में सवाल होता है कि अगर टिकट कैंसिल करना पड़े तो कितना पैसा कटेगा? इसको लेकर बहुत से लोगों के दिमाग में कई तरह का कंफ्यूजन होता है, आइए इस लेख में इसी कंफ्यूजन को दूर करते हैं।

विज्ञापन
Tatkal Ticket Cancellation Charges and Refund Rules: All You Need to Know in hindi
तत्काल टिकट कैंसिलेशन चार्ज - फोटो : AI

Tatkal Ticket Cancellation Charges: इमरजेंसी में अचानक यात्रा करने के लिए भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट सेवा सबसे बड़ा सहारा होती है। हालांकि, कई बार प्लान में बदलाव होने की वजह से यात्रियों को अपना तत्काल टिकट कैंसिल भी कराना पड़ता है। ऐसे में अधिकतर लोगों को तत्काल टिकट के कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड से जुड़े नियमों की सही जानकारी नहीं होती है।



रेलवे के नियमों के मुताबिक, कन्फर्म और वेटिंग तत्काल टिकट पर कैंसिलेशन के नियम एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। आइए जानते हैं तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर कितना पैसा कटता है और कब रिफंड मिलता है।

Tatkal Ticket Cancellation Charges and Refund Rules: All You Need to Know in hindi
कन्फर्म तत्काल टिकट रद्द कराने पर नियम - फोटो : Adobe Stock

कन्फर्म तत्काल टिकट रद्द कराने पर नियम

  • अगर आपके पास पूरी तरह से कन्फर्म तत्काल टिकट है और आप किसी कारण से उसे खुद कैंसिल करते हैं, तो रेलवे द्वारा आपको कोई रिफंड नहीं दिया जाता है।
  • कन्फर्म तत्काल टिकट पर कैंसिलेशन चार्ज 100 प्रतिशत होता है, यानी आपका पूरा पैसा कट जाता है और रिफंड राशि शून्य मिलती है।
Tatkal Ticket Cancellation Charges and Refund Rules: All You Need to Know in hindi
वेटिंग और आरएसी तत्काल टिकट का रिफंड - फोटो : Adobe Stock

वेटिंग और आरएसी तत्काल टिकट का रिफंड

  • अगर आपका तत्काल टिकट वेटिंग या आरएसी में है और आप उसे खुद कैंसिल कराते हैं, तो रेलवे क्लर्केज चार्ज काटकर बाकी पैसा वापस कर देती है।
  • आमतौर पर स्लीपर क्लास के लिए लगभग 60 रुपये प्रति यात्री + GST का शुल्क काटा जाता है।
  • चार्ट बनने तक टिकट क्लियर न होने पर भी यह चार्ज काटकर बाकी राशि रिफंड कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tatkal Ticket Cancellation Charges and Refund Rules: All You Need to Know in hindi
ऑटोमेटिक रिफंड और ऑनलाइन वेटिंग टिकट - फोटो : Adobe Stock

ऑटोमेटिक रिफंड और ऑनलाइन वेटिंग टिकट

  • अगर आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक किया था और चार्ट बनने के बाद भी टिकट पूरी तरह से वेटिंग लिस्ट में ही रह जाता है, तो आपको टिकट खुद कैंसिल करने की जरूरत नहीं होती है।
  • ऐसा टिकट सिस्टम द्वारा अपने आप कैंसिल हो जाता है और कैंसिलेशन चार्ज कटने के बाद बचा हुआ रिफंड सीधा आपके बैंक खाते में आ जाता है।
विज्ञापन
Tatkal Ticket Cancellation Charges and Refund Rules: All You Need to Know in hindi
फैमिली या ग्रुप तत्काल टिकट का कैंसिलेशन नियम - फोटो : Adobe Stock

फैमिली या ग्रुप तत्काल टिकट का कैंसिलेशन नियम

  • अगर एक ही पीएनआर पर एक से अधिक यात्रियों का तत्काल टिकट बुक है, जिसमें कुछ यात्रियों का टिकट कन्फर्म और कुछ का वेटिंग है, तो नियम थोड़े राहत देने वाले होते हैं।
  • अगर आप ट्रेन छूटने के तय समय (चार्ट बनने से पहले) से पहले पूरा टिकट एक साथ रद्द कराते हैं, तो वेटिंग यात्रियों के साथ-साथ कन्फर्म यात्रियों को भी नियमानुसार कैंसिलेशन शुल्क काटकर रिफंड मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed