फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्यों इस बार दिवाली से पहले जारी हो सकती है 21वीं किस्त? किसान यहां जानें वजह

Wed, 24 Sep 2025 10:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Sep 2025 10:13 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 21 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त रिलीज होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये कब जारी हो सकती है?

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment Likely Before Diwali 2025 Check Expected date ekyc process
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment: मौजूदा समय में राज्य सरकारें अलग से और भारत सरकार अलग से एक बड़ी संख्या में लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को संचालन कर रहे हैं। यही नहीं, करोड़ों की संख्या में लाभार्थी भी इन योजनाओं से जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें कई अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं जिनमें सब्सिडी देने से लेकर आर्थिक मदद देने जैसी कई अन्य योजनाएं हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो भारत सरकार आपके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।

इस योजना के तहत सिर्फ उन किसानों को सालाना 6 हजार रुपये (इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है) की मदद दी जाती है, जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं। इसी क्रम में इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है जिसे लेकर चर्चा है कि ये किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त दिवाली से पहले क्यों जारी हो सकती है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment Likely Before Diwali 2025 Check Expected date ekyc process
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कितने पैसे आने हैं किस्त में?

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं तो आपको भी इस बार 21वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है। योजना से जुड़े पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है। जैसे, इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है जिसमें हर बार की तरह ही 2 हजार रुपये की किस्त जारी की जाएगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment Likely Before Diwali 2025 Check Expected date ekyc process
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • भारत सरकार इस पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली आर्थिक मदद को डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। अब तक योजना की कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और बीती 2 अगस्त को ही 20वीं किस्त जारी जारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment Likely Before Diwali 2025 Check Expected date ekyc process
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किस्त जारी होने को लेकर क्या कहता है नियम?

  • अगर बात ये की जाए कि आखिर पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त कब जारी होती है? तो योजना के तहत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त जारी होने का समय नवंबर में बनता है। हालांकि, किस्त जारी होने की तारीख के लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment Likely Before Diwali 2025 Check Expected date ekyc process
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

क्यों दिवाली से पहले जारी हो सकती है 21वीं किस्त?

  • कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों कहा जा रहा है? दरअसल, एक तो दिवाली का पर्व आ रहा है और ऐसे में माना जा रहा है कि त्योहार के मौके पर सरकार किसानों को किस्त का तोहफा दे सकती है और दूसरा ये कि जिस कदर बारिश से जम्मू से लेकर पंजाब तक किसानों की फसल का नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार उन्हें पहले किस्त देकर उनकी मदद करना चाहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed