Bathroom Cleaning Tips and Tricks: हर कोई कोशिश करता है कि वो अपन घर को साफ रखे ताकि, जो भी उनके घर आए तो एक बार तो ये बोल ही दे कि आपका घर बड़ा साफ रहता है। लोग रोजाना अपने घर में झाड़ू लगाते हैं और यहां तक कि सफाई भी करते हैं आदि। पर एक समस्या ऐसी है जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं और वो है बाथरूम में लगने वाले गंदे पीले दाग।
Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम में लगे गंदे-पीले दागों से ऐसे मिलेगा छुटकारा, रिश्तेदार भी कहेंगे कैसे किया?
Bathroom Ke Gande Daag Ko Kaise Saaf Karen: शायद ही कोई ऐसा हो जो बाथरूम में लगने वाले गंदे-पीले दागों स परेशान न हो? कुछ तरीकों से आप इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये 2 घरेलू तरीके आ सकते हैं काम:-
पहला तरीका
- अगर आपके बाथरूम भी गंदा हो गया है और इसमें गंदे-पीले दाग लग गए हैं, तो इन्हें हटाने में आपकी मदद बेकिंग सोडा और सिरका कर सकता है। मिट्टी से लेकर दागों को हटाने में ये दोनों आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जहां पर दाग-धब्बे हैं, वहां पर बेकिंग सोडा डाल दें
- दागों के ऊपर बेकिंग सोडा डालने के बाद, इसके ऊपर सफेद सिरका भी डाल दें। ऐसे में अब यहां पर झाग बनने लगेगा और इसे ऐसे ही लगभग 15-20 मिनट छोड़ दें। इसके बाद आपको स्क्रब ब्रश से रगड़ना है और फिर पानी से इसको धो लें और आप देखेंगे कि फर्श से दाग साफ होने लगे हैं।
दूसरा तरीका
- बेकिंग सोडा और सिरके के बाद दूसरा तरीका है नींबू। जी हां, नींबू का रस आपके बाथरूम में लगे दागों को निकालने में आपकी मदद कर सकता है। आपको करना ये है कि सबसे पहले नींबू का रस निकाल लें या फिर इसके छिलकें ले लें।
- अब इस निकाले हुए रस को दागों पर डालं या छिलकों को दाग के ऊपर रगड़ना है। इसके बाद इसे 15-20 मिनटे छोड़ दें और फिर ब्रश की मदद से इसे एक बाद फिर से साफ कर लें। अब फर्श को पानी से धोएं, तो आप देखेंगे कि ये दाग निकल रहे हैं।
........................................................................................
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेखक या अमर उजाला इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है और न ही उत्तरदायी है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर आप विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।