देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में साल 2019 में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना नामक एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के जरिए किसानों के खाते में भेजा जाता है। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। किस्त के पैसे डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। 19वीं किस्त के मिलने के बाद से देश में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार किस महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: इस महीने जारी हो सकती है 20वीं किस्त, किसान ऐसे करें योजना में ई-केवाईसी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:01 PM IST
सार
19वीं किस्त के मिलने के बाद से देश में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार किस महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
