देश में गरीब लोगों तक मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। यह भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के पात्र लोगों को प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब और वंचित वर्ग से जुड़े लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना बीमा कवर के दायरे में आते हैं। भारत सरकार की यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है।
Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रुपये तक का होगा मुफ्त इलाज, स्कीम में आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
अगर आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
इस योजना का लाभ लेकर बीमारी के समय आप सरकारी और सरकार द्वारा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। बीमारी के समय इस स्कीम को क्लेम करने की प्रक्रिया भी काफी आसान है। आपको आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड अस्पताल में जाकर अपना कार्ड दिखाना है और अपनी पहचान को सत्यापित करवाना होगा। यह करवाकर आसानी से आप इस स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम को क्लेम कर सकते हैं।
अगर आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
AC: खरीदने जा रहे हैं एसी, तो जान लाजिए 3 स्टार या 5 स्टार रेटिंग एसी में कौन सा एसी है आपके लिए बेहतर?
ये दस्तावेज हैं जरूरी
पहचान संबंधी दस्तावेज- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- बिजली या पानी का बिल
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- राशन कार्ड
- परिवार का आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड