PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: जब भी किसी योजना से जुड़ना होता है तो पहले ये देखना पड़ता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं, क्योंकि हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची होती है। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं।
{"_id":"6854e9da51e7ee3a2000f078","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-20th-kist-kab-aayegi-check-expected-installment-date-updates-in-hindi-2025-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: बीत चुके हैं महीने के 19 दिन, आखिर कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: बीत चुके हैं महीने के 19 दिन, आखिर कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
Fri, 20 Jun 2025 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:26 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Ki 20th Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। इस किस्त का इंतजार योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
20 जून का दावा निकला गलत
- पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को 20वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन अभी किस्त जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जहां एक तरफ कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 20 जून 2025 को 20वीं किस्त जारी होगी, तो वो दावा भी गलत साबित हुआ क्योंकि आज किस्त जारी होने को लेकर सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : pmkisan.gov.in
- वहीं, जून महीने के 19 दिन बीत चुके हैं और आज 20 जून है। पर अभी तक किस्त कब जारी होगी? कितने लाभार्थियों को इस बार लाभ दिया जाएगा? किस्त जारी करने का कार्यक्रम क्या है आदि? ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। अभी भी योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर 19वीं किस्त जारी होने की जानकारी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
पिछले साल 18 जून को जारी हुई थी किस्त
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। इस बार बारी 20वीं किस्त की है। ऐसे में अगर थोड़ा पीछे जाएं और देखें तो पता चलता है कि पिछले साल जून महीने में 17वीं किस्त जारी हुई थी जो 18 जून को रिलीज की गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस किस्त को बनारस में आयोजित कार्यक्रम में जारी किया था।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
आखिर कब जारी होगी 20वीं किस्त?
- अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होता है। जैसे, 17वीं किस्त जून 2024 में, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में और फिर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त जून में जारी होनी है। हालांकि, अभी तारीख लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि इस महीने के बचे हुए दिनों में किस्त जारी हो सकती हैं।