फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Whatsapp Tips: नहीं चल रहा है Whatsapp तो ये तरीके कर सकते हैं मदद, तीसरा वाला सबसे खास

Fri, 20 Jun 2025 08:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Jun 2025 08:25 AM IST
सार

Whatsapp Nahi Chalne Par Kya Karen: व्हाट्सएप एक मैसेंजिग एप है जिसका इस्तेमाल मौजूदा समय में लगभग हर व्यक्ति करता है, लेकिन अगर कभी आपके मोबाइल में ये चलना बंद हो जाए तो आप क्या करेंगे? आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं?

विज्ञापन
Tips and Tricks WhatsApp Not Working Problem Resolve Check These Step by Step Process to Fix
व्हाट्सएप न चलने पर क्या करें? - फोटो : FREEPIK

Whatsapp Ki Kaam Ki Tips: आज के इस दौर में लगभग हर किसी के पास अपना मोबाइल है। आप चाहे अपना बिजनेस करते हैं या आप नौकरीपेशा हैं आपके पास मोबाइल तो जरूर होगा ही? अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल आज की जरूरत बन चुका है तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? अपने मनोरंजन करने के अलावा भी बैंक से जुड़े या अन्य काम इसी मोबाइल फोन से मिनटों में हो जाते हैं।



जैसे, लोगों को अगर किसी से मैसेज पर बात करनी है या वीडियो कॉल करना है तो लोग व्हाट्सएप का काफी इस्तेमाल करते हैं। इस पर लोग ग्रुप बनाकर ग्रुप पर बात करते हैं या कॉल करते हैं। ऑफिस के कामों से लेकर लोग अपने कई पर्सनल काम इस पर करते हैं, लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपके मोबाइल में व्हाट्सएप चलना बंद हो जाए? अगर हां तो जाहिर है आप काफी परेशान रहे होंगे, लेकिन आप यहां जान सकते हैं कि अगर व्हाट्सएप न चले तो कौन से तरीके आपके काम आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Tips and Tricks WhatsApp Not Working Problem Resolve Check These Step by Step Process to Fix
व्हाट्सएप न चलने पर क्या करें? - फोटो : FREEPIK

इन तरीकों से दोबारा चल सकता है व्हाट्सएप:-

एप अपडेट चेक करें

  • अगर आपका भी व्हाट्सएप चलते-चलते बंद हो जा रहा है या को मैसेज डिलिवर नहीं हो रहा है या फिर स्टेटस नहीं लग रहा है आदि। ऐसे में हो सकता है कि व्हाट्सएप का एप अपडेट आया हो, इसलिए आपको प्ले स्टोर पर जाकर अपनी एप को अपडेट कर लेना है। कई बार जब किसी एप का अपडेट आता है तो ऐसी दिक्कत होती है और एप अपडेट के बाद वो सही हो जाती है।
Tips and Tricks WhatsApp Not Working Problem Resolve Check These Step by Step Process to Fix
व्हाट्सएप न चलने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल रीस्टार्ट और स्विच ऑफ

  • आमतौर पर ज्यादातर लोग अपने मोबाइल को न तो स्विच ऑफ करते हैं और न ही रीस्टार्ट करते हैं जिसकी वजह से कई बार मोबाइल को परफॉर्म करने में दिक्कत आती है। इसका असर एप के काम करने पर भी पड़ सकता है। इसलिए अगर आपका व्हाट्सएप नहीं चल रहा है तो आप अपने मोबाइल को थोड़ी देर स्विच ऑफ कर सकते हैं या आप मोबाइल को रीस्टार्ट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips and Tricks WhatsApp Not Working Problem Resolve Check These Step by Step Process to Fix
व्हाट्सएप न चलने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

सपोर्ट टीम से संपर्क

  • अगर आपका व्हाट्सएप नहीं चल रहा है तो हो सकता है कि आपका व्हाट्सएप बैन हो गया हो। ऐसे में आपको घबराना नहीं है और व्हाट्सएप की सपोर्ट टीम से बात करनी होती है। आप व्हाट्सएप एप में दिए हुए हेल्प सेक्शन में जा सकते हैं और यहां से आप हेल्प सेंटर पर बात करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
Tips and Tricks WhatsApp Not Working Problem Resolve Check These Step by Step Process to Fix
व्हाट्सएप न चलने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

कैशे क्लियर करें

  • अगर आपका व्हाट्सएप नहीं चल रहा है या आप व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा रहे हैं तो वो अपलोड नहीं हो रहा है या कोई स्टेटस डिलीट नहीं हो रहा है आदि। ऐसे में आपको व्हाट्सएप के डाटा और कैशे को क्लियर करना पड़ सकता है। हालांकि, ध्यान रहे ऐसा करने से आपका व्हाट्सएप का डाटा (मैसेज, फोटोज आदि) हट जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed