Physical Gold vs Gold ETF: भारतीय परिवारों में सोने को हमेशा से सबसे सुरक्षित और संकट के समय काम आने वाला सबसे बेहतरीन निवेश माना जाता है। शादियों के सीजन से लेकर त्योहारी खरीदारी तक, लोग पारंपरिक रूप से सोना खरीदने में अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा लगाते हैं। लेकिन बदलते वक्त के साथ अब सोना खरीदने के तरीके भी काफी बदल चुके हैं, जहां सिर्फ दुकान से गहने खरीदने के अलावा कई आधुनिक और डिजिटल विकल्प भी बाजार में आ चुके हैं।
{"_id":"6afafcfa6812c0a2d3049f70","slug":"ways-to-invest-in-gold-difference-between-physical-gold-gold-etf-and-gold-mutual-fund-2026-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने में निवेश के कितने तरीके हैं? जानें फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड का अंतर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सोने में निवेश के कितने तरीके हैं? जानें फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड का अंतर
Mon, 16 Nov 2026 06:24 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:24 PM IST
सार
- Gold Investment Options: सोना खरीदने के लिए अब ज्वेलरी के अलावा गोल्ड ईटीएफ, म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड जैसे आसान विकल्प मौजूद हैं।
- फिजिकल गोल्ड में मेकिंग चार्ज और चोरी का डर रहता है, जबकि ईटीएफ के लिए डीमैट खाता जरूरी है। आइए समझते हैं कि आपके लिए कहां निवेश करना बेस्ट है।
विज्ञापन
गोल्ड में निवेश के कई तरीके
- फोटो : AI
Trending Videos
फिजिकल गोल्ड में क्या दिक्कत है?
- फोटो : amarujala.com
फिजिकल गोल्ड खरीदने में क्या दिक्कत है?
- फिजिकल गोल्ड का मतलब असली सोने के गहने, सिक्के या बिस्किट खरीदना है।
- इसमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि गहने बनवाते समय भारी मेकिंग चार्ज देना पड़ता है।
- इसके अलावा घर में सोना रखने पर चोरी होने का डर भी हमेशा बना रहता है। बैंक लॉकर लेने पर अलग से सालाना किराया देना पड़ता है।
गोल्ड ईटीएफ
- फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
गोल्ड ईटीएफ कैसे काम करता है?
- गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी गोल्ड ईटीएफ शेयर बाजार में सोने की कीमतों पर आधारित एक डिजिटल निवेश है।
- इसकी एक यूनिट का भाव लगभग एक ग्राम सोने के बराबर होता है।
- इसमें शुद्धता की सौ प्रतिशत गारंटी मिलती है और कोई मेकिंग चार्ज नहीं लगता।
- हालांकि इसे खरीदने के लिए आपके पास डीमैट खाता होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड म्यूचुअल फंड क्या है?
- फोटो : AdobeStock
गोल्ड म्यूचुअल फंड क्या है?
- गोल्ड म्यूचुअल फंड उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जिनके पास डीमैट खाता नहीं है। ये फंड सीधे तौर पर गोल्ड ईटीएफ में ही पैसा लगाते हैं।
- इसमें आप हर महीने एसआईपी के जरिए छोटी रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं।
- इसे खरीदना और बेचना बहुत आसान होता है, लेकिन इसमें थोड़ा फंड मैनेजमेंट फीस लगता है।
विज्ञापन
Investment
- फोटो : AdobeStock
आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर?
- अगर आप शादी या त्योहार के लिए सोना चाहते हैं तो फिजिकल गोल्ड ही सही है।
- लेकिन अगर आपका मकसद सिर्फ मुनाफा कमाना और बचत करना है, तो डिजिटल विकल्प ज्यादा फायदेमंद हैं।
- डीमैट खाता होने पर गोल्ड ईटीएफ चुन सकते हैं और बिना डीमैट खाते के लिए गोल्ड म्यूचुअल फंड सबसे सुरक्षित और आसान रास्ता है।
