PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत के छोटे और सीमांत किसानों के लिए वित्तीय सहायता का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्तों (प्रत्येक 2,000 रुपये) में सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाते हैं। यह योजना किसानों को उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने और कृषि कार्यों में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
हाल ही में, 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त के तहत, देश भर के 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। यह राशि किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई।
2 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
अब, करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह किस्त जून 2025 में जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- Ayushman Card: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किन लोगों का नहीं? आवेदन से पहले यहां जानें
3 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
क्या आपके खाते में आएगी 20वीं किस्त की राशि?
यह सवाल हर उस किसान के मन में है जो इस योजना का लाभार्थी है। कई बार ऐसा होता है कि कुछ तकनीकी गड़बड़ियों या दस्तावेजों में कमी के कारण कुछ किसानों को किस्त की राशि नहीं मिल पाती है। इसलिए, यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं। आइए इस खबर में हम आपको इसी बारे में बताते हैं।
ये भी पढ़ें-
Bank Holidays In June: जून में 13 दिन नहीं होगा बैंकों में कामकाज, जानें आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
4 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आपको 'फार्मर कॉर्नर' सेक्शन में 'बेनिफिशियरी लिस्ट' के विकल्प पर क्लिक करना है।
5 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
इसके बाद, आपको अपनी जरूरी जानकारी जैसे राज्य, जिला, तहसील (सब-डिस्ट्रिक्ट), ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा। यह जानकारी भरने के बाद 'गेट रिपोर्ट' बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही स्क्रीन पर लाभार्थियों की एक लिस्ट खुल जाएगी। यदि इस लिस्ट में आपका नाम शामिल है, तो आपको 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं, अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त नहीं मिल पाएगी।