फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Holidays In June: देखें जून में बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट, जानें आपके शहर में किस दिन रहेगा बैंक बंद

Mon, 26 May 2025 12:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 May 2025 12:07 PM IST
सार

June Mein Bank Holiday: अगर आप भी जून में किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले यहां चेक कर लें जून में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

विज्ञापन
Bank Holidays in June 2025: Banks to Remain Closed for 13 Days, Check june me bank kitne din band rahega
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

Bank Holidays in June 2025: अगर आपसे पूछा जाए कि आपके कितने बैंक अकाउंट हैं? तो शायद आपका जवाब यही होगा कि एक से ज्यादा। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि जो लोग नौकरीपेशा होते हैं उनकी एक तो सैलरी अकाउंट होता है और दूसरा अपना बचत खाता। ऐसे में कई बार लोगों को बैंक से जुड़े अपने किसी काम के लिए बैंक जाना पड़ता है, लेकिन जब वहां जाकर उन्हें ये पता चलता है कि आज तो बैंक की छुट्टी है तो उन्हें बड़ी दिक्कत होती है और उनका काम भी अटक जाता है।

इसलिए अगर आप भी किसी जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं या जाने वाले हैं, तो यहां आप पहले ही जान सकते हैं कि अगले महीने यानी जून महीने में आपके शहर में बैंक कितने दिन बंद रहने वाले हैं। तो चलिए देखते हैं जून में बैंकों की कितनी छुट्टियां हैं। आप आगे छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं...

Bank Holidays in June 2025: Banks to Remain Closed for 13 Days, Check june me bank kitne din band rahega
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:-

  • 1 जून 2025 - इस दिन रविवार हने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे
  • 6 जून 2025 - ईद उल अधा (बकरीद) के कारण तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है
  • 7 जून 2025 - बकरीद ईद उल जुहा की वजह से अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
Bank Holidays in June 2025: Banks to Remain Closed for 13 Days, Check june me bank kitne din band rahega
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 8 जून 2025 - रविवार के कारण पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 10 जून 2025-  श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस होने के कारण पंजाब में बैंकों की छुट्टी रहेगा
  • 11 जून 2025- संत गुरु कबीर जयंती होने की वजह से गंगटोक और शिमला के बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays in June 2025: Banks to Remain Closed for 13 Days, Check june me bank kitne din band rahega
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 14 जून 2025- इस दिन महीना का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 15 जून 2025- पूरे देश के बैंक इस दिन रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
  • 22 जून 2025 - रविवार का अवकाश होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा
विज्ञापन
Bank Holidays in June 2025: Banks to Remain Closed for 13 Days, Check june me bank kitne din band rahega
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 27 जून 2025- रथयात्रा/कांग रथजात्रा है जिसके कारण इंफाल और भुवनेश्वर के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 28 जून 2025- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा और बैंक बंद रहेंगे
  • 29 जून 2025- इस दिन रविवार है जिसके कारण पूरे देख के बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 30 जून 2025- रेम्रा नी होने की वजह से आईजोल के बैंकों में कामकाज नहीं होगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed