PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक लाभ भेजा जाता है। इसमें कई अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है।
PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेंगे 20वीं किस्त के पैसे या नहीं? किसान ऐसे करें चेक
20th Kist Kab Aa Sakti Hai: पीएम किसान योजना के अंतर्गत 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है जिसका किसानों को इंतजार है। आप अपना स्टेटस चेक कर पता लगा सकते हैं कि आपको ये लाभ मिलेगा या नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब जारी होगी 20वीं किस्त?
- दरअसल, अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। यहां ये जान लें कि योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। आप इसको ऐसे समझिए कि 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी और फिर 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई।
- 18वीं और 19वीं किस्त के बीच का अंतराल चार महीने का है और इससे पहले बाकी किस्तें भी चार-चार महीने के अंतराल पर ही जारी हुईं। इस हिसाब से माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है क्योंकि चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
क्या आपको मिलेगी 20वीं किस्त?
पहला स्टेप
- अगर आपको भी ये चेक करना है कि क्या आपको 20वीं किस्त मिल पाएगी या नहीं तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
- इसके लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाना है या आप योजना की किसान एप पर भी जा सकते हैं
दूसरा स्टेप
- यहां पर आपको 'Beneficiary List' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपना राज्य चुनना है
- फिर अपना जिला, सब-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
- इसके बाद आपको 'Get Report' वाले बटन पर क्लिक करना है और ऐसा करते ही आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट आ जाएगी, अगर आपका नाम इस सूची में है तो आपको किस्त का लाभ मिलता है।