फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: चाहिए 20वीं किस्त तो ध्यान से करवा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Tue, 01 Apr 2025 08:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Apr 2025 08:03 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi: जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें सरकार साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। इस बार 20वीं किस्त भी जारी होनी है।

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment Beneficiary Check PM Kisan KYC Bhulekh Land Verification All Details
किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : Freepik

PM Kisan Yojana 20th Kist Release Date: अगर आप भी किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो सरकार आपको आर्थिक लाभ देती है। इसमें सरकार उन किसानों को आर्थिक लाभ देती है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। नियमों के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: सावधान किसान! भूलकर न करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

सरकार डीबीटी के माध्यम से इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है और अब इसी क्रम में 20वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आपको इस किस्त का लाभ चाहिए तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं, क्योंकि अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें किसानों को करवाना अनिवार्य है...

PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment Beneficiary Check PM Kisan KYC Bhulekh Land Verification All Details
किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 20वीं किस्त की है। इस योजना की हर किस्त लगभग हर चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से फरवरी में 19वीं किस्त जारी हुई और इसलिए 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पर नियमों के मुताबिक, 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है।
PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment Beneficiary Check PM Kisan KYC Bhulekh Land Verification All Details
किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये काम करवा लें, वरना अटक सकती है किस्त

पहला काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको सबसे पहले तो ई-केवाईसी करवानी होती है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को आप जरूर करवा लें जिसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं या फिर योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment Beneficiary Check PM Kisan KYC Bhulekh Land Verification All Details
किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : Freepik

दूसरा काम

  • योजना के अंतर्गत किस्त का लाभ लेने के लिए जो दूसरा काम करवाना होता है वो है भू-सत्यापन। अगर आप एक किसान हैं और योजना से जुड़े हैं तो आपकी जमीन का वेरिफिकेशन होता है जिसे भू-सत्यापन कहते हैं। ये काम भी किस्त का लाभ लेने के लिए करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment Beneficiary Check PM Kisan KYC Bhulekh Land Verification All Details
किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम 

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो ई-केवाईसी और भू-सत्यापन के साथ ही आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। इसमें आपको अपने बैंक खाते से अपना आधार कार्ड लिंक करवाना होता है। इसके अलावा आप अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी चालू करवाना न भूलें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed