PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो उससे जुड़ सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त में मिलने हैं 2 हजार रुपये, फटाफट करवा लें ये काम वरना अटक सकती है किस्त
PM Kisan Yojana Ki 20th kist Kab Aayegi: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि इस बार आपको ये किस्त जल्द मिलने वाली है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है वो काम
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें कि आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। विभाग द्वारा पहले ही कहा जा चुका है कि किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना अनिवार्य है।
ऐसे करवा सकते हैं:-
पहला तरीका
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- यहां पर आपको ई-केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करें
- फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
स्टेप 2
- इसके बाद आपको सर्च वाले बटन पर क्लिक करना होता है
- फिर आपको अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- अब आप देखेंगे कि दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया है
- आपको इस आए हुए ओटीपी को दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक कर दें जिसके बाद ये प्रक्रिया पूरा हो जाती है
दूसरा तरीका
- अगर आपके आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या आपको किसी अन्य कारण से पोर्टल से ई-केवाईसी करने में दिक्कत आ रही है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर आपकी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है।