How To Get Rid Of Mosquitoes: गर्मियों का मौसम शायद ही किसी को पसंद हो? जलती-चुभती गर्मी के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा पाते और घर में भी एसी चलाना पड़ता है। यही नहीं, कुछ गर्म खाना खाने में भी दिक्कतें होती हैं और ऊपर से अगर लाइट चली जाए तो दिक्कतें कई गुना बढ़ जाती है। पर परेशानियां यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि लोगों को गर्मी में मच्छरों से भी जूझना पड़ता है
ध्यान दें: ये हैं वे 4 तरीके जिनका इस्तेमाल करके काटना तो दूर पास भी नहीं भटकेंगे मच्छर, जानें इनके बारे में
Machar Ko Kaise Bhagaye Gharelu Upay: अगर हमें एक मच्छर भी काट लें तो हम खुजली करते-करते परेशान हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लोग कॉइल लगाते हैं या अन्य तरीके अपनाते हैं, ताकि मच्छरों को भगाया जा सके।
पहला तरीका
- अगर आप भी अपने घर या अपनी दुकान आदि में मच्छरों से परेशान हैं तो आपको एक अंडे की खाली क्रेट लेनी है। इसके बाद इसके एक कोने को जलाना है और फिर बुझा देना है जिससे ये क्रेट धुआं छोड़ने लगेगी। फिर इस क्रेट को अपने आसपास रख दें और फिर आप देखेंगे कि कैसे मच्छर आपसे दूर भाग रहे हैं।
दूसरा तरीका
- अगर आप मच्छरों से ज्यादा ही परेशान हैं तो आपकी मदद कपूर कर सकता है। इसमें आपको कपूर को जला लेना है और घर के कोनों में इसे रख देना है। इसके बाद आप देखेंगे कि मच्छर या तो मर गए हैं या आपके घर से बाहर भाग गए हैं, क्योंकि मच्छरों को कपूर की गंध पसंद नहीं होती है।
तीसरा तरीका
- मच्छर के काटने से डेंगू की बीमारी हो सकती है जो खतरनाक हो सकती है। इसलिए अगर आपके घर में मच्छर है तो आप नीम के पत्तों की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको नीम के पत्ते लेने हैं और इनका धुआं लगा देना है। कमरे में या पूरे घर में आप इसका धुआँ लगा सकते हैं या घर के बाहर भी। इससे भी मच्छरों को भगाने में काफी मदद मिल सकती है।
चौथा तरीका
- अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं जिन्हें मच्छर काट रहे हैं या आपको बहुत मच्छर काटते हैं, तो आपकी मदद नीम का और नारियल का तेल कर सकता है। आपको नाम और नारियल के तेल को मिला लेना है और फिर अपने शरीर पर लगा लेना है। इसके बाद आप देखेंगे मच्छर आपसे दूर भाग रहे हैं।
......................................................................................................
अस्वीकरण:- इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। लेखक या अमर उजाला इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से राय लें।