19th Kist of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसका लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। इस योजना से जो किसान जुड़ते हैं उन्हें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त देने का प्रावधान है और ये किस्त साल में तीन बार मिलती हैं। इस तरह से किसानों को हर साल 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं। वहीं, इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े सभी किसानों को है। तो चलिए जानते हैं ये 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है और किसे इसका लाभ मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: जानें कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त और किन किसानों को मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:13 PM IST
सार
किसानों के लिए राज्य सरकारें तो कई कई तरह की योजनाएं चलाती है, लेकिन केंद्र सरकार भी एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन