फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त और क्या किसानों को मिलने वाली किस्त में हो सकती है बढ़ोतरी? यहां जाने

Tue, 17 Dec 2024 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:23 PM IST
सार

अगर आप भी एक किसान हैं तो पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये का लाभ केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाता है। अगर आप चाहें तो आवेदन कर किस्त का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Update Know Which Farmers Will Get Increase Amount of PM Kisan
19वीं किस्त जारी होनी की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist Details in Hindi: देश में चलने वाली जितनी भी योजनाएं हैं उनमें से कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें चलाती है तो दूसरी तरफ कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, अगर बात पीएम किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हैं और हर बार लाभान्वित हो रहे हैं। दूसरी तरफ  इस बार योजना के अंतर्गत 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार सभी को है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं ये किस्त कब तक जारी हो सकती है। साथ ही ये भी जानने की कोशिश करेंगे कि क्या सरकार इस किस्त में किस्त की राशि को बढ़ा सकती है या नहीं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Update Know Which Farmers Will Get Increase Amount of PM Kisan
19वीं किस्त जारी होनी की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या किस्त के पैसे बढ़ेंगे?

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो शायद आपने किस्त की बढ़ोतरी को लेकर चर्चा सुनी हो? इसी को लेकर कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में अपना लिखित जवाब दाखिल किया। दरअसल, यहां पर उनसे पूछा गया था कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो राशि दी जाती है उसमें बढ़ोतरी करने का कोई प्रस्ताव है?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Update Know Which Farmers Will Get Increase Amount of PM Kisan
19वीं किस्त जारी होनी की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस सवाल के जवाब में रामनाथ ठाकुर की तरफ से जवाब दिया गया जिसमें उन्होंने कहा कि 'ऐसा वर्तमान में कोई प्रस्ताव नहीं है।' इसका मतलब ये है कि मौजूदा समय में सरकार 19वीं किस्त में तो कोई बढ़ोतरी नहीं करने वाली। इसलिए 19वीं किस्त में भी लाभार्थियों को 2 हजार रुपये का लाभ ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Update Know Which Farmers Will Get Increase Amount of PM Kisan
19वीं किस्त जारी होनी की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर किस्त में 2 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार किसानों को बेसब्री से है। 19वीं किस्त कब जारी होगी इसके लिए पहले जानना होगा कि योजना के अंतर्गत दी जाने वाली हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Update Know Which Farmers Will Get Increase Amount of PM Kisan
19वीं किस्त जारी होनी की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त आने के लिए चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed