PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज के समय करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। स्कीम का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना और कृषि विकास को बढ़ावा देना है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये की मिलने वाली आर्थिक सहायता को तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक योजना की कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
अक्सर देश में कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों लोग एक साथ ले सकते हैं? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe stock
एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक साथ नहीं ले सकते हैं। अगर पति-पत्नी दोनों लोग एक साथ इस स्कीम में आवेदन करते हैं तो उनमें से किसी एक के आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
Indian Railways: इस ट्रेन को पास देने के लिए रोक दी जाती हैं वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनें
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में उसी सदस्य को मिलता है जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। देश में कई किसान सवाल कर रहे हैं कि सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त जारी कर सकती है।
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया