PM Kisan Samamn Nidhi Yojana: जब आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। इसके लिए इन योजनाओं पर सरकार खर्च करती है और लोगों को जोड़ने के लिए इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाता है। ऐसी ही एक योजना है जो किसानों के लिए चलाई जाती है और इसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ सिर्फ वे किसान ले सकते हैं जो योजना के अंतर्गत पात्र हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको भी किस्त का लाभ मिल सकता है। वहीं, इस बार 18वीं किस्त जारी होनी है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको भी किस्त मिले तो आपके लए जरूरी हो जाता है कि आप दो कामों को पूरा करवा लें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं...
{"_id":"66e2b58718b23decc005e42b","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-18th-kist-release-date-2024-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अक्तूबर में जारी हो सकती है 18वीं किस्त, इसलिए आज ही करवा लें ये दो काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अक्तूबर में जारी हो सकती है 18वीं किस्त, इसलिए आज ही करवा लें ये दो काम
Thu, 12 Sep 2024 05:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
18वीं किस्त कब?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर आती है। बात पिछली यानी 17वीं किस्त की करें तो जून के महीने में ये जारी हुई थी। ऐसे में अगली यानी 18वीं किस्त का समय (चार महीने का समय) अक्तूबर में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किसानों को ये दो काम करवाने जरूरी हैं
काम नंबर 1
- आपके लिए सबसे जरूरी काम है कि आप भू-सत्यापन करवा लें। अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो आप ये काम करवा लें। अगर आप तय समय तक ये काम नहीं करवाते हैं तो आप 18वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
काम नंबर 2
- पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। जो किसान ये काम नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। विभाग द्वारा पहले ही ये कहा जा चुका है कि हर किसी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं
- ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर भी जा सकते हैं, क्योंकि यहां पर भी आप ये काम करवा सकते हैं।