फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, जानिए आयुष्मान योजना में किन बीमारियों का होता है इलाज

Thu, 12 Sep 2024 03:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 03:34 PM IST
विज्ञापन
Which Type Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अंतर्गत अब देश के 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मिलने वाले पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।



खास बात यह है कि किसी भी सामाजिक और आर्थिक स्थिति से आने वाले 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग योजना का लाभ ले सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना में किए गए इस बदलाव का संकेत सरकार ने इसी साल अप्रैल महीने में दे दिए थे। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन-किन बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है? आइए जानते हैं - 

Which Type Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप कई बड़ी बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का भी इलाज करा सकते हैं। 

Which Type Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

स्कीम के तहत दिल और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का भी इलाज किया जाता है। इसके अलावा कोरोना और मोतियाबिंद का भी इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Which Type Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

अगर आपका आयुष्मान भारत कार्ड बना हुआ है तो आप 29 हजार से ज्यादा लिस्टेड अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। अगर आप अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसे बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

विज्ञापन
Which Type Of Disease Is Covered Under Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आप नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप योजना के पोर्टल या आयुष्मान मित्र एप की मदद से भी स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed