फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, जानिए स्कीम का लाभ लेने के लिए किन दस्तावेजों की होती है जरूरत

Mon, 26 Aug 2024 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Know Which Document Is Required For Enrolling In Scheme
kisan new - फोटो : Freepik

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस कारण यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के विकास को रफ्तार देने में किसानों ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि, सामाजिक और आर्थिक विषमता के कारण आज भी देश में कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। 



इन किसानों को जीवन में गुजर बसर करने के लिए आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Know Which Document Is Required For Enrolling In Scheme
kisan new - फोटो : Freepik

हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। प्रत्येक किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। अब तक सरकार इस योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Know Which Document Is Required For Enrolling In Scheme
kisan new - फोटो : Freepik

देशभर के कई किसान 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Know Which Document Is Required For Enrolling In Scheme
kisan new - फोटो : Freepik

अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है? अगर आप योजना का लाभ लेने के लिए स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Know Which Document Is Required For Enrolling In Scheme
kisan rupees new - फोटो : istock

अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed