Sukanya Samriddhi Yojana Benefits in Hindi: सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है। कभी खुद, तो कभी पोस्ट ऑफिस में कोई स्कीम लाकर सरकार जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम करती है। मौजूदा समय में देश में मुफ्त राशन, आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान कार्ड और पीएम विश्वकर्मा जैसी अनेकों योजनाएं चल रही हैं। इसी क्रम में एक योजना है सुकन्या समृद्धि योजना। आपकी बेटी के लिए ये शानदार स्कीम हो सकती है, लेकिन क्या आप इस योजना के बारे में जानते हैं? शायद नहीं तो चलिए जानते हैं ये सुकन्या समृद्धि योजना क्या है और आप कैसे इसका लाभ ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6676a518b65a63e14305d84c","slug":"what-is-sukanya-samriddhi-yojana-and-benefits-check-full-details-in-hindi-2024-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: यहां जानें क्या है सुकन्या समृद्धि योजना और कैसे कर सकते हैं अपनी बिटिया का भविष्य सुरक्षित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: यहां जानें क्या है सुकन्या समृद्धि योजना और कैसे कर सकते हैं अपनी बिटिया का भविष्य सुरक्षित
Sat, 22 Jun 2024 04:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानें।
- फोटो : istock
सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानें।
- फोटो : istock
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
- दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जाती है जिसका लाभ सीधे तौर पर आपकी बेटी को मिल सकता है। इसमें आपको पहले निवेश करना होता है जो बेहद छोटी रकम हो सकती है। इसके बाद मैच्योरिटी के समय आपकी बेटी को पैसे मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आप उसकी पढ़ाई और आगे शादी के लिए कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानें।
- फोटो : Istock
इतना कर सकते हैं निवेश
- जब भी हम कहीं निवेश करते हैं तो यही सोचते हैं कि निवेश बेहद कम करना पड़े या हर महीने हम कम पैसे देने पड़े और रिटर्न अच्छा मिल सके। इसलिए अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आप यहां पर न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको लगभग 7 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानें।
- फोटो : Istock
उम्र की सीमा क्या है?
- आप भी अगर सुकन्या समृद्धि योजना से अपनी बेटी का नाम जोड़ना चाहते हैं तो ध्यान दें कि इस स्कीम में आप अपनी बेटी का खाता 10 साल की उम्र से पहले खुलवा सकते हैं। फिर उसके खाते का संचालन 18 साल या 21 साल की उम्र होने तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानें।
- फोटो : istock
कैसे जुड़ें और कब निकाल सकते हैं पैसे?
- सुकन्या समृद्धि योजना में जुड़ने के लिए आप अपनी बेटी का खाता पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं। इसके अलावा आप कमर्शियल बैंक ब्रांच में जाकर भी अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। जब आपकी बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है तो आप उसकी शिक्षा के लिए स्कीम में से 50 प्रतिशत तक पैसे निकाल सकते हैं।