PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने की तारीखों का एलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान देश के 9.26 करोड़ों किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं सहायता समूहों के 30 हजार से अधिक सदस्यों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने को लेकर फाइल पर साइन किया था। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में इस बार 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -
PM Kisan Yojana: 18 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
वे किसान जिन्होंने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है उनके खाते में इस बार 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में अभी तक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको भी स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Nidhi Yojana Live: कल का दिन किसानों के लिए बेहद खास, प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 17वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। भूलेखों का सत्यापन कराने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में विजिट कर सकते हैं।
इसके अलावा जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में भी इस बार 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।
PM Kisan Yojana: मोदी 3.0 सरकार का बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
Electricity Saving Tips: गर्मी में एसी चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस जान लें ये तरीके