PM Kisan 17 Kist Kab Aayegi 2024: देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य देश के गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करके उनकी आय में वृद्धि करना है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तों को जारी कर चुकी है। 16वीं किस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जारी किया था। 16वीं किस्त को जारी हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देश में करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का इंतजार है।
PM Kisan Yojana: मोदी 3.0 सरकार का बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई किसान सवाल कर रहे हैं कि केंद्र सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
Marriage Scheme: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और किन्हें मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
SSY: बिटिया की शादी और पढ़ाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे करें निवेश
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है उनको अगली आने वाली 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण योजना का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द इस जरूरी कार्य को करा लेना चााहिए।
AC: रात को सोते समय कितना होना चाहिए एसी का तापमान, जरूर जान लें यह बात
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है या योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली आने वाली 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
AC: 3 स्टार या 5 स्टार? नया एसी खरीदने से पहले जान लीजिए कौन सा हो सकता है आपके लिए बेस्ट